Dinesh Lal Yadav (Nirhua) की धर्मपत्नी (Wife) कौन है? आम्रपाली और निरहुआ के बीच क्या रिश्ता है?
निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की धर्मपत्नी (Nirahua Wife) कौन है? यह प्रश्न भोजपुरी ही नही बल्कि बाकी क्षेत्रो के लोग भी अक्सर करते रहते है। दर्शक जानना चाहते है कि आखिर निरहुआ की पत्नी कौन है और उसका नाम क्या है तथा वो पर्दे के सामने क्यों नही आती। तो मित्रों इस आर्टिकल में आपके इन सवालों के जवाब जरूर मिलेंगे। बस इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ना और पसंद आये तो शेयर जरूर करना।

दोस्तो निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उत्तरप्रदेश में नही बल्कि मुम्बई में रहते हैं। उनकी पत्नी कभी कभार ही लाइमलाइट में आती है। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मे आम्रपाली दुबे के साथ आती है ओर ज्यादातर फ़िल्मों में इनकी पत्नी का रोल आम्रपाली ने ही किया है। इंटरनेट पर इनकी पत्नी की ज्यादा तस्वीरें ना होने की वजह से लोगो को ये भ्रम रहता है कि आम्रपाली ही निरहुआ की पत्नी है। जब ऐसा नही है।

पर्दे की बात करें तो आम्रपाली ओर निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट है। दर्शकों के बीच इन दोनों की फिल्में सुपर डुपर हिट होती है। इनकी फिल्मों में सामाजिक परिवेश की झलक देखने को मिलती है। रियल लाइफ में आम्रपाली ओर निरहुआ महज अच्छे दोस्त है ओर इससे ज्यादा कुछ नही।

निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है जो अपने पति के साथ ही मुम्बई में रहती है। मंशा देवी को कैमरे के सामने बहुत ही कम देखा गया है। वो अपने घर को बहुत अच्छे से संभालती है।

निरहुआ की माँ भी उनके साथ मुंबई में ही रहती है। निरहुआ के तीन बहने भी है। दोस्तो आपको बता दें कि निरहुआ का जन्म स्थान उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में टंडवा नामक जगह है। इन्होंने मनिकपुरा महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है। इनके दो बेटे है आदित्य ओर अमित। फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के मुम्बई में रहते हैं।